CG Road Accident: दर्दनाक हादसा…अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, शोक में डूबा परिवार
मगरलोड। CG Road Accident: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पंडरीपानी और खड़मा के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Amit Baghel: बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी कुमारी नेताम के साथ अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिस बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने दंपति जा रहे थे, उनके निधन के बाद अब इस हादसे में पति-पत्नी की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से धनोरा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Ramgopal Agarwal: रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड खत्म , EOW ने विशेष कोर्ट में किया पेश
CG Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दंपति दुगली थाना क्षेत्र के धनोरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।




