[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Attack On BJP Office: BJP कार्यालय में हमला, हमलावरों ने फेंके पेट्रोल बम, जांच में जुटी पुलिस

संगरूर। Attack On BJP Office: पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से कथित हमले का मामला सामने आया है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। हमले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल विधेयक-2026, प्रश्नपत्र लीक पर और सख्त होगी कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तड़के करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल से भरी कांच की बोतल कार्यालय परिसर की ओर फेंकी। बोतल भवन की दीवार से टकराई, जिसके बाद वहां आग भड़क उठी। हालांकि आग सीमित क्षेत्र में रही, लेकिन दीवार पर जलने के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

Korba Murder News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, बेटे-बहू पर भी जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत

Attack On BJP Office:  पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश, व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई अन्य कारण है।  घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तथ्य सामने आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close