Husband Killed Wife: हैवान पति की खौफनाक करतूत.. बच्चों के सामने ही पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, इस हालत में मिली महिला की लाश
अंबिकापुर। Husband Killed Wife: अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कदमपारा में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आरोपी ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के वक्त घर में मौजूद दो मासूम बच्चों ने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी। बच्चों के सामने ही आरोपी पिता पत्नी को लगातार पीटता रहा। महिला की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सुबह आसपास के लोगों ने महिला का शव अर्धनग्न हालत में घर के भीतर पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मणिपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Husband Killed Wife: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।




