[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Wether Update :छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री,गर्मी से मिलेगा राहत

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रदेश में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही बारिश और तेज हवाओं का दौर भी शुरू होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी लोगों के लिए राहत लेकर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। वहीं 11 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close