नवरात्र के छठवें दिन आज होगी मां कात्यायनी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रायपुर। Chaitra Navaratri Day 6: चैत्र नवरात्र का आज छठवां दिन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देवी दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर माँ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Read More: आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम साय, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के मंदिरों और देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भक्तजन पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचकर माँ कात्यायनी की आराधना कर रहे हैं। कई स्थानों पर विशेष पूजा, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है।
Read More: 1 अप्रैल से बदलेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियम, जानें कितनी होगी लिमिट और कितना पड़ेगा असर
Chaitra Navaratri Day 6: वहीं, देशभर के प्रमुख शक्तिपीठों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। माना जाता है कि, सच्चे मन से की गई पूजा से माँ कात्यायनी शीघ्र प्रसन्न होती है और जीवन में सुख-समृद्धि तथा शक्ति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।




