[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Amit Shah Visit Chhattisgarh: 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे रायपुर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। Amit Shah Visit Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे आज रात 08:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे नवा रायपुर स्थित होटल के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं 18 मई की सुबह 10:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे डायल-112 सेवा के लिए तैयार किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। माना जा रहा है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से प्रदेश में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।

इसके बाद दोपहर 12:20 बजे अमित शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा शाम को पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री 18 मई की रात जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Amit Shah Visit Chhattisgarh: 19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। दौरे के समापन के बाद शाह दोपहर करीब 03:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close