CG Local Holiday: नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी, जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित
रायपुर। CG Local Holiday: रायपुर जिले में त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय छुट्टी रहेगी। ये अवकाश शासन के अधीन संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।
जिला प्रशासन की ओर से घोषित अवकाश के अनुसार 15 सितंबर 2026 को नुआखाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 19 अक्टूबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर छुट्टी और 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
CG Local Holiday: बता दें कि, ये स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होंगे। त्योहारों के दौरान कर्मचारियों और आम लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर इन छुट्टियों की घोषणा की गई है। इस आदेश के बाद संबंधित सरकारी कार्यालयों में निर्धारित तारीखों पर नियमित कामकाज बंद रहेगा। वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग अपने नियमों के अनुसार कार्य करेंगे।




