Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबरहेल्थ

देश में 24 घंटे में 3.49 लाख नए कोरोना केस, 2760 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चैथे दिन देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और ऐसा आज तक दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ है। 24 घंटे में 3.49 लाख मामले सामने आए हैं और 2760 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।  

पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.49 लाख नए मामले मिले हैं।

इस दौरान 2,760 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 69 लाख से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 40 लाख 75 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,92,199 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25 लाख से अधिक हो गए हैं। 

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close