
नई दिल्ली। देश में डीजल पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) के दाम में एक बार फिर इजाफा हो गया है. 4 महीने स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में 80 पैसे का इजाफा हुआ है.वहीं रसोई गैस (LPG Price Hike) की कीमतों में भी 50 रुपए की वृद्धि कर दी गई है. अब 14.2 kg सिलेंडर के लिए 949.50 रुपये का भुगतान करना होगा. बता दें, आखिरी बार 6 अक्टूबर को रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हुई थी.
इन सभी के दरों में बढ़ोतरी से आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये से बढ़कर 96.21 हो गई है. वहीं, डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
बताते चलें कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी छह अक्टूबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था. पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है और कुल 137 दिनों के बाद इनके दाम बढ़ाए गए हैं.
पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि
पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में 04 नवंबर, 2021 को वृद्धि की गई थी और अब कुल चार महीने बाद इनके दामों को बढ़ाया गया है. रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल आ गया था. कच्चे तेल की इस महंगाई को कंज्यूमर्स को पास करना ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए जरूरी हो गया था. इस वजह से रेट मंगलवार की सुबह ईंधन के दाम बढ़ गए.




