Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नॉन वेज लवर्स के लिए जरूरी खबर, 26 और 30 जनवरी को नहीं बिकेगा मांस-मटन, बेचते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। Raipur Non Veg Sale Ban: राजधानी रायपुर में 26 और 30 जनवरी को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और बेचते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के मौके पर नॉन वेज में बिक्री पर यह रोक लगाई गई है। नगर निगम के पूरे क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों और बुचरखानों को बंद रखा जाएगा। महापौर के निर्देश पर साफ किया गया है कि प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की बिक्री करते पाए गए तो  सख्त कार्रवाई होगी।

Raipur Non Veg Sale Ban: यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है। इन दोनों ही दिनों में मांस मटन नहीं बिकेगा।नगर निगम के अनुसार, प्रतिबंध के प्रभावी पालन के लिए सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे। मांस-मटन की दुकानों के साथ-साथ होटलों और ढाबों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close