[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Atal Bihari Vajpayee Statue: अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा मामले में बड़ी कार्रवाई, उप अभियंता निलंबित, आदेश जारी

रायपुर। Atal Bihari Vajpayee Statue: कटघोरा में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा निर्माण में अनियमितता सामने आने के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Jammu & Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुख

विभागीय जांच में पाया गया कि प्रतिमा का निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों से धातु की परत उखड़ रही है और समय के साथ प्रतिमा लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट के आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

CG Weather Update: लगातार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार

Atal Bihari Vajpayee Statue:  जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उप अभियंता का मुख्यालय दुर्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close