Raipur News: नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद, CM हाउस के करीब तक पहुंचा 250 किलो गांजा, DRI ने ऐसे किया भंडाफोड़

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में गांजा तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस कार्रवाई से लगाया जा सकता है…की 26 अगस्त बुधवार दोपहर 2 बजे, जिस इलाके में मुख्यमंत्री निवास महज 100 मीटर की दूरी पर है, वहीं सैकड़ों किलो गांजा लेकर पहुंचा एक ट्रक पकड़ा गया है। यानी तस्करों के लिए राजधानी के भीतर तक गांजा पहुंचाना अब कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है,जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर DRI ने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 250 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है।सबसे हैरानी की बात ये है कि तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए गांजे को प्लास्टिक प्लम्बिंग पाइप की आड़ में छिपा रखा था। लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना ने तस्करों की पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
Surat News: तीसरी मंजिल से गिरा 10 साल का बच्चा, कंधे को चीरते हुए मुंह से बाहर निकला सरिया और फिर…
यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब राजधानी में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही चंगोरा भाठा इलाके की पॉश कॉलोनी में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। अब सवाल सिर्फ बरामदगी का नहीं सवाल ये है कि आखिर गांजा तस्करों का नेटवर्क राजधानी के अंदर तक कैसे पहुंच रहा है? कौन इनके पीछे है? और क्या रायपुर को नशे का नया ट्रांजिट रूट बनाने की कोशिश हो रही है?




