[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Employees Leave Cancel : सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगा ब्रेक, 3 महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है वजह

रायपुर Employees Leave Cancel : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। यानी की अब कोई भी कर्मचारी तीन महीने तक छु्ट्टी नहीं ले सकता है। राज्य में कर्मचारियों की छुट्टियों पर तीन महीने की रोक लगाते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More: Raipur Crime News: हत्या या हादसा… महादेव घाट खारून में मिली महिला की लाश, सिर में चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस 

दरअसल, जनगणना और सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। जिसके तहत अब कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के छुट्टी ( CG Employees Leave Cancel) पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। साथ ही इन निर्देशों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: SachinTendulkar Visit CG: सचिन तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ दौरे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए सुरक्षा न दे पाने के आरोप, सरकार पर साधा निशाना 

Employees Leave Cancel : जारी आदेश के अनुसार, कोई भी कर्मचारी 3 महीने तक छुट्टी नहीं ले सकता है। हालांकि इस दौरान कर्मचारी-अधिकारी पूर्व सूचना पर सक्षम अधिकारी की अनुमति पर ही छुट्टी ले सकेंगे। वहीं कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश पर भी डिजिटल माध्यम से पूर्व सूचना देना होगा। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहता है, तो इसे सेवा में बाधा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इमरजेंसी में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा और बाद ऑफिस आकर उस तारीख में लिए गए छुट्टी की लिखित पुष्टि करनी होगी।

Latest and Breaking News on NDTV

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close