[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: सड़क किनारे खड़े मालवाहक बन रहे जानलेवा, एक हफ्ते में 528 वाहनों पर कार्रवाई, जा चुकी है कई लोगों की जान

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़कों को जाम और दुर्घटनाओं से मुक्त रखना है। पिछले एक सप्ताह में सर्विस रोड पर यातायात बाधित करने वाले 524 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

वहीं शुक्रवार को टाटीबंद-आमनाका, पचपेड़ी नाका, न्यू राजेंद्र नगर और भनपुरी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर 68 ट्रक और ट्रेलरों पर कार्रवाई की गई। इनमें 63 वाहन चालकों के ई-चालान बनाए गए, जबकि गंभीर रूप से यातायात बाधित करने वाले 5 चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने चालकों को समझाइश देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं करने तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश दिए।

Raipur News: यातायात पुलिस का कहना है कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए यह विशेष अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close