[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price Today: फिर धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज के नए रेट और गिरावट की वजह

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: देश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बावजूद घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव नरम हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक संकेतों और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

CM Visit:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रहेंगे राजधानी में,विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,43,890 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में करीब 1.18 प्रतिशत कम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,31,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट सोने की कीमत भी फिसलकर 1,07,917.50 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में चांदी करीब 3.35 प्रतिशत सस्ती होकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 58.69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास कारोबार करती रही।

महंगाई बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। यदि अमेरिकी केंद्रीय बैंक महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है, तो निवेशक सोने-चांदी की बजाय बॉन्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। यही वजह है कि कीमती धातुओं की मांग और कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

Sawan Somwar 2026: इस दिन से होगी सावन के पवित्र महीने की शुरूआत, जानिए कब पड़ेंगे चार सावन सोमवार और क्या है इनका महत्व

Gold-Silver Price Today: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, डॉलर की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। खरीदारों और निवेशकों को बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए ही निवेश का फैसला करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close