Raipur Crime: प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमिका की लाश, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कविता दास के रूप में हुई है, जिसका शव उसके प्रेमी के घर में फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Read More: Breaking News: जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया एयरक्राफ्ट, पायलट और को पायलट के मौत की आशंका
Raipur Crime News
मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने कथित प्रेमी महफूज खान के घर पर थी, जहां उसका शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More: Varanasi Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में सजा था जिस्मों का बाजार, 4 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक चीजें
Raipur Crime: परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी युवक युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी महफूज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।




