सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को लिखा पत्र,जमीन के नये गाईड लाइन को बताया अव्यावहारिक

प्रविंस मनहर/रायपुर – हाल ही में सरकार ने जमीन के खरीदी ब्रिकी के लिए नये गाईड लाइन जारी किया हैं। इस नये गाईड लाइन में जमीन के रजिस्ट्री जैसे और भी कई चीजों में 100 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक दामो में वृद्धि किया हैं। इस फैसले के बाद लगातार विरोध हो रहा हैं। अब रायपुर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा हैं। और इस नये गाईड लाइन को लेकर लिखा की प्रदेश में बिना किसी जन-परामर्श, बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन और बिना सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के बिना कलेक्टर गाइड लाइन दरों में 100 प्रतिशत से लेकर 800-900 प्रतिशत तक की अनसुनी, अनियोजित वृद्धि कर दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में अनेक वर्गों में असंतोष उफान पर है। किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर उद्यमी, मध्यम वर्ग, छोटे
रियल एस्टेट क्षेत्र और निवेशक सभी इस निर्णय के खिलाफ है व्यापक विरोध को देखते हुए यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है, राजनीतिक दृष्टि से तो बिल्कुल नहीं है।



