Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- हाईकोर्ट के फैसले के बाद तैयार होगी वैक्सीनेशन की नई नीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा हूं, लेकिन वैक्सीनेशन उतनी तेजी से नहीं हो रहा है। हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद फिलहाल 18 प्लस वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद नई नीति तैयार की जाएगी। उसके बाद 18 प्लस वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार पारदर्शिता के साथ वैक्सीनेशन के आंकड़े पेश किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को कहा कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वैक्सीनेशन को लेकर जो बात कही थी, वह धरातल पर नहीं उतरी है। वैक्सीनेशन के निर्माण को लेकर सही समय पर निर्णय नहीं लिए गए, इसलिए प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हुई है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते मौत के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौत के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसे मौत जिनकी गिनती में देर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादा चिंता हो रही है। छत्तीसगढ़ में लगातार व्यवस्था बनाने की कवायद जारी है। लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close