[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायगढ़

Raigarh Kelo Dam: खोले गए केलो डैम के चार गेट, नदी उफान पर, निचले इलाकों में हाई अलर्ट

रायगढ़। Raigarh Kelo Dam:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सिंचाई विभाग ने एहतियातन डैम के चार गेट 25-25 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं। गेट खुलने के बाद केलो नदी उफान पर आ गई है और शहर का छोटा रप्टा पुल पानी में डूब गया है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

CG News: स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, सीएम साय ने किया 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन

लगातार हो रही वर्षा और ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र से पानी की बढ़ती आवक के कारण केलो डैम में जलभराव लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए रविवार देर रात सिंचाई विभाग ने डैम के कुल आठ गेटों में से चार गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की। सोमवार सुबह तक नदी का जलस्तर और बढ़ गया, जिसके चलते रायगढ़ शहर का छोटा रप्टा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल के डूबने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी, पुल और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।

Balrampur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, मौके पर ही एक की मौत, 3 गंभीर घायल

Raigarh Kelo Dam:  सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केलो डैम का अधिकतम जलभराव स्तर 233.00 मीटर निर्धारित है, जबकि वर्तमान में जलस्तर 230.30 मीटर दर्ज किया गया है। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा और जलस्तर में और वृद्धि हुई, तो अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए डैम के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार डैम के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close