Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

MLA Atar Singh Murder: BJP के पूर्व विधायक की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

भरतपुर। MLA Atar Singh Murder: राजस्थान के भरतपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना की हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के बाद  गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 68 वर्षीय भड़ाना रविवार शाम भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर खनन लीज प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों के साथ विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। हमले में अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे अतर सिंह भड़ाना ने दम तोड़ दिया।

Bhupesh Baghel: धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, कहा-‘सरकार की नीयत नहीं है धान खरीदी करने की’

 

क्रेशर प्लांट पर क्या हुआ?

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने क्रेशर प्लांट पर हमला कर दिया। घटना में अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए आगे रेफर किया गया। अतर सिंह को जयपुर के एसएमएस अस्पताल और गगन शर्मा को भरतपुर भेजा गया।

एसएमएस अस्पताल के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, अतर सिंह भड़ाना की रात 11:30 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी कमलेश ने दावा किया कि हमले के दौरान उनके पति को गोली भी लगी थी। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पत्नी ने पुलिस और प्रशासन पर उठाए सवाल

अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांट से जुड़े विवाद की जानकारी पुलिस और प्रशासन को लगातार दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लीज का कनेक्शन काट दिया गया था, वाटर पंप खराब कर दिया गया था और प्लांट पर जाने वाले लोगों को भी रोका जाता था। कमलेश के अनुसार, घटना के समय प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके पति और वहां मौजूद अन्य लोगों पर हमला किया।

चार साल से चल रहा था क्रेशर को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, क्रेशर प्लांट को लेकर संचालक और ग्रामीणों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने अतर सिंह भड़ाना पर चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने और अवैध खनन करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा क्रेशर तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद था।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इस मुद्दे पर करीब दो साल से समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। क्रेशर पिछले एक वर्ष से बंद था और अतर सिंह भड़ाना उसे दोबारा शुरू कराने का प्रयास कर रहे थे। रविवार को उनके प्लांट पहुंचने के बाद ग्रामीणों के साथ विवाद बढ़ने और हमले की घटना सामने आई। हालांकि, घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और हमले में किन लोगों की भूमिका रही, इसका अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

गांव में पुलिस तैनात, दोनों पक्षों के आरोप

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CG NEWS: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन आज,भूपेश बघेल समेत 35 विधायक होंगे शामिल

2003 में भाजपा के टिकट पर बने थे विधायक

अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पाली गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2003 में उन्होंने राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला था। पूर्व विधायक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि क्रेशर विवाद के दौरान घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा और हमले के लिए कौन-कौन जिम्मेदार था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close