Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सबड़ी खबर

नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 129 वोट; नंदकिशोर यादव होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष

बिहार। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में आज बहुमत साबित कर दिया है। इससे पहले विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी पुरानी जगह आ गए हैं, लेकिन किसी का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वहीं अब नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। मंगलवार की सुबह 10.30 वह नामांकन करेंगे।

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास मत पहले ध्वनि मत से और बाद में वोट के जरिए 129 विधायकों के समर्थन से पास हो गया है। वोटिंग से ठीक पहले नीतीश के भाषण के दौरान विपक्ष के सदस्य सदन से वॉकआउट कर बाहर चले गए। पार्टियों के हिसाब से सरकार को 128 विधायकों का समर्थन था लेकिन उसे 129 वोट पड़े।

जबकि आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी नीतीश के समर्थन में चले गए थे। आरजेडी के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सरकार के साथ 125 विधायक ही खड़े हुए थे। सरकार के फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग तक यह संख्या बढ़कर 129 हो गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close