Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़महासमुंद

Patwari Suspended: 5 पटवारियों पर गिरी गाज, सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने किया निलंबित

महासमुंद। Patwari Suspended:  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व संबंधी कामकाज और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अलग-अलग मामलों में पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समीक्षा के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) ने निलंबन के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।

इन पांच पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज

प्रशासनिक कार्रवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पदस्थ पांच पटवारी शामिल हैं।

  • उदय प्रकाश राजपूत (बसना): डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही के मामले में कार्रवाई की गई।
  • जितेंद्र सिंह बाघ (सरायपाली): शासकीय भूमि को दूसरे कृषक के नाम दर्ज किए जाने के मामले में निलंबित किया गया।
  • हरीश चंद्राकर (महासमुंद): खसरे की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण किए जाने के मामले में कार्रवाई हुई।
  • कंचन साहू (बागबाहरा): डिजिटल फसल सर्वेक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया।
  • लुकेश यादव (बागबाहरा): फसल सर्वेक्षण में भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया का पालन नहीं करने के मामले में कार्रवाई की गई।

नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ प्रशासन

प्रशासन के अनुसार, संबंधित पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया था। प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद निलंबन का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने राजस्व कार्यों में लापरवाही और सर्वेक्षण से जुड़ी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।

CG News: बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पद्म भूषण पुलेला गोपीचंद, CM ने कहा- तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

 

निलंबन अवधि में तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालय

Patwari Suspended: आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान सभी संबंधित पटवारियों का मुख्यालय निर्धारित तहसील कार्यालय रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। महासमुंद जिले में हुई इस कार्रवाई को राजस्व कार्यों की समीक्षा और सरकारी प्रक्रियाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close