Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पहले लात-घूंसों से पिटाई, फिर युवक को घर में बंधक बनाकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के अमलीडीह से धर्मांतरण विवाद का बड़ा मामला सामने आया है। परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है।

आरोप है कि परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर लात-घूंसों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन तोड़ने, घर में ताला लगाने और इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने देने जैसे गंभीर आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अपने 16 वर्षीय बेटे को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।

Raipur News: इस मामले में विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में सामने आएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close