Raghav Chadha Resigns AAP: राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल
नई दिल्ली। Raghav Chadha Resigns AAP: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है। उनके साथ अन्य सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला लिया है। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”
AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि, “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आप की पार्टी देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही है।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है… मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं… हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली,… pic.twitter.com/n0lhfdRYjm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे। वहीं AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं।”
#WATCH दिल्ली: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “… हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे… इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है।… pic.twitter.com/wFcOxHB9zl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
बता दें कि, राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे। ये सभी राज्यसभा में आप के सांसद हैं। आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा ने इसका ऐलान किया है। वहीं राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। वे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करके औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।




