[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कोयला खदान में मौत का तांडव, धमाकेदार विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत, जांच जारी

थांगस्कू । Meghalaya Coal Mine Explosion: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके में कल एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके के बाद चीख-पुकार मच गई। धमाका इतना तेज था की मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और अब तक इस हादसे में करीब 18 मजदूरों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह खदान अवैध रूप से संचालित की गई थी। विस्फोट खदान के अंदर हुआ। इस वजह से मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। विस्फोट की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और विशेष टीमों को भेजा गया। बताया गया कि,खदान में हादसे के वक्त कितने लोग अंदर थे, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। धमाके की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।
Meghalaya Coal Mine Explosion: वहीं इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा मेघालय सरकार ने मृतकों के परिवारों को तीन लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close