[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Currency Tower: करेंसी टावर की लापरवाही आई सामने, लिफ्ट में IAS महिला अधिकारी, वेंटिलेशन की कमी से बिगड़ी हालत

रायपुरRaipur Currency Tower: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित करेंसी टावर (Raipur Currency Tower) में एक IAS महिला अधिकारी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब अधिकारी लिफ्ट का उपयोग कर रही थी। अचानक लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई, जिससे वे अंदर ही फंस गईं। काफी देर तक मदद नहीं मिलने से स्थिति गंभीर बनी रही।

Read More: Summer Skin Care: गर्मियों में भी चाहिए ग्लोइंग और खिली त्वचा, तो ऐसे रखें ध्यान, डार्क और बेजान स्किन से मिलेगी आजादी 

Raipur Currency Tower News

बता दें कि, सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लिफ्ट में किसी भी प्रकार का इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन नंबर मौजूद नहीं था, जिससे तुरंत सहायता मिल पाना संभव नहीं हो सका। वहीं लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Read More: UP SP Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 44 पुलिस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट 

Raipur Currency Tower: इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तो वहीं बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close