[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Father Kills Daughter: बेटी के खून से रंगे पिता के हाथ, थाने के अंदर ही चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

बांदा। Father Kills Daughter: उत्तरप्रदेश के बांदा से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने चाकू घोंपकर अपनी ही 19 साल की बेटी की हत्या कर दी। यह देख लड़की की मां बेहोश हो गई। वहीं मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

Durg News: बेखौफ बदमाशों का कारनामा, जिला मुख्यालय को बनाया निशाना, दफ्तरों के ताले तोड़कर उड़ा ले गए नगदी

क्या था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मामला जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर बदौंसा थाने का है। जहां इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले सत्यकुमार चौहान की 19 वर्षीय बेटी शिवानी का गांव के ही एक लड़के ललित वर्मा (20) से चार साल से अफेयर था। वहीं18 मई को शिवानी ने ललित के साथ भागकर पहले मंदिर और फिर रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली थी।

शिवानी के भागने के बाद उसकी मां रन्नो देवी ने थाने में ललित के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस शुक्रवार को लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश के सतना से बदौंसा थाने लेकर पहुंची। इस दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था की लड़का दूसरी बिरादरी का है और समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। तुम उसे तलाक दे दो।

CM Sai Press Conference: सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू, कहा-‘पीएम मोदी के 12 वर्ष देश के लिए रहे स्वर्णिम काल, स्थापित किया नया कीर्तिमान’

Father Kills Daughter: वहीं शिवानी ने पिता की बातों से इंकार करते हुए कहा कि, वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है दोनों ने शादी कर ली है। लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। तभी गुस्साएं पिता ने अचानक चाकू निकालकर बेटी पर कई वार कर दिए। यह सब देखकर लड़की की मां बेहोश हो गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  इस घटना के बाद लड़की की मां ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close