[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पेट्रोल किल्लत के बीच भी डायल 112 की गाड़ियों की टंकी फुल, प्रदेशभर में 400 नई गाड़ियां तैनात

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। डायल 112 सेवा के लिए नई गाड़ियाँ सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान आगामी 18 मई को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इधर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच डायल 112 की गाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पंप में सैकड़ों डायल 112 वाहन पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लंबी कतार में नजर आए। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में इन वाहनों में लगातार ईंधन डाला जा रहा है ताकि इमरजेंसी सेवाओं पर किसी तरह का असर न पड़े।

Raipur News: बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेशभर में 400 से अधिक वाहन इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से जुड़ेंगे। ये वाहन कानून व्यवस्था, दुर्घटना, महिला सुरक्षा और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल मदद पहुंचाने का काम करेंगे। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर होगा और लोगों को तेजी से सहायता मिल सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close