Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाला मामले में EOW ने पेश किया चार्जशीट, देवेंद्र यादव समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

रायपुर। Coal Levy Scam:  छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कोर्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए छठा पूरक चालान पेश किया है। जानकारी के मुताबिक EOW की ओर से पेश किया गया यह पूरक चालान करीब 9500 पन्नों का है।

जांच एजेंसी ने इस पूरक चालान में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह और सुनील अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

12 आरोपियों के खिलाफ पेश हुआ चालान

EOW की ओर से कोर्ट में दाखिल पूरक चालान में जिन 12 आरोपियों के नाम बताए गए हैं, उनमें- देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, सुनील अग्रवाल शामिल हैं।

9500 पन्नों में जांच से जुड़े दस्तावेज

Coal Levy Scam:  बताया जा रहा है कि करीब 9500 पन्नों के पूरक चालान में EOW ने मामले की जांच से जुड़े दस्तावेज और आरोपों से संबंधित सामग्री कोर्ट के समक्ष रखी है। यह इस मामले में EOW की ओर से दाखिल किया गया छठा पूरक चालान है। मामले में आगे कोर्ट द्वारा चालान का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close