Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमदेश

पति की मौत के बाद देवर से हुआ इश्क, रचाई शादी…महिला पहुंची थाने…

बिहार| भारत में आए दिन कई पारिवारिक मामले आते है.कई तो ऐसे होते है, जिन्हें सुनने के बाद इंसान हैरान-परेशान हो जाता है. आज हम आपको देवर भाभी के ऐसे प्रेम प्रसंग के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुन्न कर आपके भी होश उड़ जायेंगे.

दरअसल, बिहार के भागलपुर में भाभी और देवर के बीच प्रेम संबंध का मामला उजागर हुआ है। जहां महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंची और हंगामा करने लगी। महिला के अपने देवर के प्रति इस प्यार को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. यह मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की शादी 10 साल पहले गोड्डा धमनी की रहने वाली महिला के साथ हुई थी. लेकिन शादी के करीब 6 साल बाद एक सड़क दुर्घटना में महिला के पति की मौत हो गई। फिर महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड जाकर रहने लगी।

इस दौरान पति के छोटे भाई से उसे प्यार हो गया, दोनों मिलने लगे और नजदीकियां दिन पर दिन बढ़ने लगी। महिला का कहना है कि उसने अपने देवर के साथ अपने घरवालों की सहमति से शादी की और दोनों साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि अब उसके ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी करा रहे हैं. जैसे ही उसे इस बात की खबर लगी वो तुरंत ही झारखंड से भागती हुई बिहार आ गई।

महिला भागलपुर के जोगसर थाना पहुंची और अपने पति के साथ जीने मरने की बात कहने लगी. साथ ही उसने पुलिस से कहा कि उसके पति की शादी कहीं दूसरी जगह नहीं होनी चाहिए। इस दौरान महिला के ससुराल वाले भी थाने पहुंचे और अपने बेटे की शादी बहू के साथ होने से इनकार करने लगे। इस पर थाने में जामकर हंगामा हुआ।

महिला ने थाने में पुलिस के सामने कई बार अपनी दूसरी शादी के कागज दिखाए और कोर्ट जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि युवक बंटी अपनी भाभी के साथ रहने से इनकार कर रहा है। पुलिस दोनों के बीच सुलाह कराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कोई भी नतीजा अभी नहीं निकला है. वहीं मां के मुताबिक उसके बड़े बेटे की मौत हो गई थी. उसके बाद से उनकी बहू अपने मायके में थी जब लाने जाते तो ससुराल नहीं आती थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close