Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CRIME NEWS: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया था शेयर

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम देवरस उर्फ देवराज बिसेन उम्र 35 वर्ष खुरपोड़ी थाना, लाल बर्रा मध्यप्रदेश निवासी है। पुलिस ने यह कार्रवाई साइबर सेल एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर की है।

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार, गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साइबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।

जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर की साइबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान देवरत उर्फ देवराज बिसेन निवासी अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर के रूप में की गई। आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close