
रायपुर। राजधानी में दो लड़कियों के एक दूसरे के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सुभाष स्टेडियम की बताई जा रही है। कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसे कैद कर लिया और अब यह वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे को गालियां देती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। मौके पर युवक भी मौजूद है, जो इन्हें छुड़ा रहे हैं। युवकों को लड़कियों को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सुभाष स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने भी तमाशा देखा। मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई।
Advertisement




