[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:रायपुर में आज ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ का आयोजन,CM साय करेंगे 200 मेधावी बच्चों का सम्मान

प्रविंस मनहर/रायपुर- रायपुर में आज ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।जहा कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी जोर दिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close