[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब DEO की देखरेख में होंगी प्राइवेट स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 1 से 11 तक के लिए समान परीक्षा नियम लागू कर दिए हैं, जिसके तहत अब प्राइवेट स्कूलों की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं की निगरानी और प्रबंधन भी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के दायरे में आएगा। अब निजी स्कूल अपनी मर्जी से परीक्षाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने  दिशा-निर्देश जारी किए।

जारी आदेश के अनुसार, बोर्ड कक्षाओं के अलावा शेष सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा कराई जाएंगी। परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के मध्य पूरी की जाएगी। इसके लिए मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल तक पूर्ण होगा और 25 अप्रैल तक स्कूलवार अंकसूची तैयार होगी। वहीं परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

Raipur News: बता दें कि, इसका मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों के लिए मूल्यांकन के स्तर को एक समान बनाना और निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाना है। यह बदलाव राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close