Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, सीएम साय 

Providing banking services to remote areas is the government's priority, CM says

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में नई शाखाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का भी विमोचन किया।

इन शाखाओं से 23 ग्राम पंचायतों एवं 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को गाँव में ही वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकें साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ हो चुके हैं, जिनसे अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। पंचायत दिवस तक जिले की सभी पंचायतों में यह सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है। इन केंद्रों से बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की सेवाएं गाँव में ही उपलब्ध होंगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नई शाखाओं को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इन तीन नई शाखाओं के खुलने से जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 30 हो गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close