Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमझारखंडदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

वारिसनगर में दिनदहाड़े लूटपाट, विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या

पश्चिम बंगाल के धनिया व्यवसायी की पत्नी तुफा विश्वास की लूट के दौरान सिर पर रॉड से हमला, पुलिस जांच जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर से सटे कॉलेज रोड पर किराए के मकान में व्यवसायी विमल विश्वास की पत्नी तुफा विश्वास (65) की लूटपाट के दौरान पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मछुआ टोल के धनिया व्यवसायी विमल विश्वास जो लगभग 20 वर्षों से वारिसनगर में किराए के मकान में रहकर दुकानदार के रूप में काम कर रहे हैं, वे अपने बाजार समिति स्थित दुकान पर थे। उसी समय उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। जब विमल मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उनकी पत्नी का सिर पीछे से फटा हुआ था और उनके कमरे में खून बिखरा पड़ा था। घटना से नीचे रखे लगभग एक लाख रुपये भी गायब थे।

मृतका दुकान के पास कॉलेज रोड के लखनपट्टी निवासी महादेव झा के घर में किराए पर रह रही थी। लूटपाट का विरोध करते हुए तुफा विश्वास की पिटाई की गई और लोहे की रॉड से इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल डीएसपी टू संजय कुमार, अवर निरीक्षक नीरज तिवारी तथा थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी गयी।

पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया है। घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। मृतका की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। इस दर्दनाक वारदात की खबर मिलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गये।

मथुरापुर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है, और मामले में थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना से व्यापारी समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close