
दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन के साकरा में आयोजित होने वाले कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं होंगे। कर्नाटक के मंत्रिमंडल गठन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभी व्यस्त हैं। इसी वजह से वह छत्तीसगढ़ नही आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में भरोसे के सम्मेलन को लेकर पाटन के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की। इस सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में दी जाएगी। वहीं उद्यानिकी महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी इस सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक के दौरान कर्नाटक चुनाव में मिली जीत को लेकर कहा कि कर्नाटक की जीत से साबित हो चुका है कि बजरंगबली किन के साथ हैं। बजरंगबली ने अत्याचार और अन्याईयों के साथ नहीं दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खड़गे जी कर्नाटक में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कारण भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे।




