Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इस इलाके में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मध्यप्रदेश का था रहने वाला

रायपुर। Raipur News:  रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी की 8वीं मंजिल से  कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि, मृतक मध्य प्रदेश के रीवा जिले का निवासी था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि,मृतक की पहचान 27 वर्षीय युवक असलम अंसारी के रूप में हुई है। घटना आज 11 जनवरी 2026 को हुई, जब असलम अंसारी ने अचानक ऊंचाई से छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Raipur News:  न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, जिसमें परिजनों से पूछताछ और सुसाइड नोट की तलाश शामिल है। इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close