CG Rojgar Mela: राजधानी में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन, 877 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

रायपुर। CG Rojgar Mela: राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 2 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सिविल लाइंस स्थित रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।
8 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां अभ्यर्थियों का सीधे चयन करेंगी। कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए कुल 877 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र युवा रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
10वीं से ITI और स्नातक तक के युवाओं को मौका
इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, स्नातक और ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा तथा कृषि विषय से संबंधित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे।
सुबह 11 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
जिला स्तरीय रोजगार मेला 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर रोजगार कार्यालय पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं।
Raipur News: क्या आपका भी ई-चालान है बकाया? ऐसे हो सकता है निराकरण, मिल सकती है राहत
युवाओं के लिए नौकरी पाने का सीधा अवसर
CG Rojgar Mela: इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी संख्या में पद उपलब्ध होने से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।




