Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

खात्मे की ओर नक्सलवाद, पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री बरामद

दंतेवाड़ा। Dantewada Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां ग्राम गुमलनार, गिरसापारा एवं नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री एवं हथियार डम्प होने की विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश में तथा उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया।

वहीं लगभग 12:30 बजे पुलिस बल संभावित डम्प स्थल की ओर रवाना होकर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग एवं घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे। रात लगभग 8:30 से 9 बजे पूर्व से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 08-10 सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी की हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध जानलेवा फायरिंग की गई।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल उचित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन उनके द्वारा फायरिंग लगातार जारी रखी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्देशानुसार जवानों द्वारा आत्मसुरक्षार्थ संयमित एवं सटीक जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस के प्रभावी कार्रवाई से माओवादी कमजोर पड़कर पीछे हटने लगे और घने जंगल, पहाड़ी भू-भाग एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान 1 पुरूष माओवादी का शव समते कई सामग्री बरमाद हुई है।

मिले ये सामान

01 नग एसएलआर(SLR) रायफल
01 नग इंसास(INSAS) रायफल
01 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन
01 नग वॉकी-टॉकी सेट
01 नग एसएलआर मैगजीन
06 नग एसएलआर जिंदा राउंड
01 नग एसएलआर का खाली खोखा
03 नग इंसास मैगजीन
05 नग इंसास जिंदा राउंड
18 नग इंसास मिसफायर राउंड
03 नग इंसास के खाली खोखे
05 नग पिस्टल का जिंदा राउंड
01 नग पिस्टल का खाली खोखा
01 नग पोच

Dantewada Naxalite Encounter : मुठभेड़ स्थल से बरामद माओवादी पुरूष शव की पहचान आत्मसमर्पित कैडर के माध्यम कराने पर राजेश पुनेम एसीएम(ACM), भैरमगढ़ एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख रु. शासन द्वारा, निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर में की गई। घटना स्थल से बरामद शव, हथियार एवं नक्सली सामग्री को अभिरक्षा में लेकर आईईडी एवं एंबुश की संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए टैक्टिकल मूवमेंट किया गया। आरओपी एवं एरिया डोमिनेशन करते हुए समस्त बल सुरक्षित रूप से जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुँचा। वहीं बताया गया कि, अभियान बिना किसी सुरक्षाबल क्षति के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close