छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Raipur Petrol-Diesel: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, सरकार ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें
Advertisement
रायपुर। Raipur Petrol-Diesel: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देशभर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखने को मिली। वहीं राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट में ईंधन का स्टॉक न करें।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 2516 पेट्रोल पंपों और ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। मार्च महीने में मांग की तुलना में पेट्रोल की 126% और डीजल की 183% आपूर्ति दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो राज्य में लगभग 22 दिनों का पेट्रोल और 15 दिनों का डीजल स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है।
Raipur Petrol-Diesel: खाद्य विभाग ने यह भी बताया कि, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 सक्रिय कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।