राज्योत्सव में दिखा पीएम मोदी का सहज स्वभाव, SPG ने रोक रामनामी समुदाय का मुकुट, तो सुनिए पीएम ने क्या कहा

रायपुर। : कल 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान राज्योत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। वह रूप जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
बता दें कि, राज्योत्सव मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ। पूरे चाक-चौबंद सुरक्षा इंतज़ामों के बीच जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचने से पहले स्वागत की कड़ी में एक दिल छू लेने वाला वाक्या सामने आया। दरअसल छत्तीसगढ़ के रामनामी परिवार जो राज्य की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक माना जाता है, प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। रामनामी परिवार परंपरागत रूप से अपने हाथों से बनाए मुकुट पहनाकर अतिथि का स्वागत करता है, लेकिन सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने उस मुकुट को भीतर लाने की अनुमति नहीं दी। जब रामनामी परिवार ने इस बात का ज़िक्र पीएम मोदी से मुलाक़ात के दौरान किया, तो मोदी ने मुस्कुराते हुए अपने सुरक्षा कर्मियों से कहा “देखिए, मदद करिए। इनका लाया हुआ मुकुट मंगवाइए, मैं धारण करूंगा।”
PM Modi In Raipur: इसके बाद कुछ ही पलों में मुकुट लाया गया और प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर ही उसे सम्मानपूर्वक सिर पर धारण कर लिया। पीएम मोदी के इस सरल और आत्मीय व्यवहार ने उपस्थित हर व्यक्ति का मन मोह लिया। राज्योत्सव के मंच पर यह पल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रधानमंत्री के सहज स्वभाव की अद्भुत मिसाल बन गया।




