[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

राजधानी में महिला ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, चीखते-चिल्लाते लगी दौड़ने, मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां  महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ने लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। जिसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जो आज काउंसलिंग के लिए थाने आई थी लेकिन थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद को आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। लोगों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur News:  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और इस मामले में आगे की जांच कीजा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close