[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: अव्यवस्था के बीच मौत की राह देख रही गौ माता, 260 की क्षमता में रखे 600 से ज्यादा गायें

रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जोन क्रमांक-9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-51 स्थित फूडहर नगर निगम गौठान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौठान में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी और चिंता जताई।

आकाश तिवारी के मुताबिक, फूडहर गौठान की क्षमता करीब 260 से 280 गौ माताओं की है, लेकिन यहां 600 से अधिक गायों को रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षमता से अधिक संख्या में मवेशियों को रखने के कारण गौठान में पर्याप्त जगह, चारा और पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गौ माता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी देखभाल की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गौठान में पर्याप्त चारा, पानी, जगह और उपचार की व्यवस्था नहीं है तो यह किस तरह की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा, “गाय हमारी माता है। उसे माता का दर्जा देना तो दूर, हम उसकी बद्दुआ ले रहे हैं। नगर निगम रायपुर की यह व्यवस्था अत्यंत पीड़ादायक और शर्मनाक है।”

Raipur News: आकाश तिवारी ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि फूडहर गौठान सहित शहर के सभी गौठानों की तत्काल जांच कराई जाए। क्षमता से अधिक रखी गई गायों को आवश्यकता के अनुसार दूसरे गौठानों में स्थानांतरित किया जाए तथा चारा, पानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निगम प्रशासन को 7 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close