[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Meerut Crime News: सोनम, मुस्कान से भी आगे निकली दामिनी, नींद की गोलियां देकर पति को सांप से डसवाया, हत्या की साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

मेरठ। Meerut Crime News: सोनम, सिया और मुस्कान ये नाम तो हर किसी को याद ही है। जिन्होंने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या की थी। जिसकी चर्चा देशभर में हुई थी। वहीं अब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक की मौत का मामला शुरुआत में सांप के डंसने से हुई हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस का दावा है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या की साजिश थी। मामले में मृतक की दामिनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Snapchat Fraud: लव ट्रैप का साइबर खेल…स्नैपचैट पर युवती बनकर की दोस्ती, फिर 65 हजार की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र निवासी स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत को प्राकृतिक हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। शुरुआती जांच में घर के अंदर जहरीला सांप मिलने और परिजनों के बयान से मामला सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस को गहराई से जांच करने के लिए प्रेरित किया।

दूध में नींद की दवा मिलाने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, घटना वाली रात अतुल को कथित तौर पर दूध में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर दी गईं। आरोप है कि जब वह गहरी नींद में चला गया, तब साजिश के अगले चरण को अंजाम दिया गया।

बिस्तर में छोड़ा गया जहरीला सांप

जांच एजेंसियों का दावा है कि पत्नी के कथित प्रेमी तुषार उर्फ निक्की अपने दो साथियों के साथ पहले से योजना बनाकर पहुंचा था। आरोप है कि वे अपने साथ एक जहरीला सांप लाए और उसे अतुल के बिस्तर में छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि गहरी नींद में होने के कारण अतुल खुद को बचा नहीं सका और सांप के डंसने से उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचाने के बाद हुआ खुलासा

अगली सुबह पत्नी अतुल को हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पहली नजर में मामला सांप के काटने से मौत का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल पर मिले कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा बदल दी।

DIG Facebook Account Hacked: जिले के DIG-SSP का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने फर्जी मैसेज भेजकर लेन-देन की कोशिश

मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड बने अहम सबूत

पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। जांच में कथित तौर पर स्कूल ड्राइवर तुषार के साथ लगातार संपर्क के प्रमाण मिले। पूछताछ के दौरान पुलिस को तुषार के मोबाइल से एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर भी मिली, जिसे जांच में महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तुषार ने सांप खरीदने और पूरी योजना में शामिल होने की बात स्वीकार की। हालांकि, इन दावों की पुष्टि अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर होगी।

बीमा राशि भी जांच के दायरे में

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अतुल के नाम लगभग 20 लाख रुपये का बीमा था। पुलिस का आरोप है कि हत्या के पीछे बीमा राशि हासिल करने और कथित प्रेम संबंध प्रमुख वजह थे। जांच में यह भी दावा किया गया कि साजिश में शामिल अन्य आरोपियों को रकम का हिस्सा देने की योजना बनाई गई थी।

पहले भी हत्या की कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, यह पहली बार नहीं था जब अतुल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। जांच में दावा किया गया है कि करीब 20 दिन पहले सड़क दुर्घटना का रूप देकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन वह बच गया था। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद कथित तौर पर नई योजना बनाई गई।

छह साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पुलिस के मुताबिक, अतुल और दामिनी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। दोनों मिलकर एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। जांच में आरोप है कि इसी दौरान स्कूल में कार्यरत ड्राइवर तुषार के साथ दामिनी की नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद कथित रूप से हत्या की साजिश रची गई।

Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने संभाली कमान, किया भूख हड़ताल का ऐलान

एसएसपी ने क्या कहा

Meerut Crime News: मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि मामले की सच्चाई तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के दौरान सामने आई। उन्होंने कहा कि बरामद सांप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। वैज्ञानिक रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close