Sai Cabinet Meeting: नवरात्रि के पहले दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। बैठक में कैबिनेट के सदस्य और संबंधित विभागों के मंत्री शामिल होंगे। बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट के सामने रखे जाने वाले प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है।
कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा
Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और उसमें शामिल प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सरकार की ओर से बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों के बाद संबंधित विभागों द्वारा उनके क्रियान्वयन को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।




