CRIME NEWS : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड के करीबी गिरफ्तार
रायपुर। CRIME NEWS : रायपुर से ऑनलाइन सट्टा कारोबार को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसमें पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी बाबू खेमानी से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महासमुंद से संदीप असरानी और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संदीप असरानी, बाबू खेमानी का रिश्तेदार बताया जा रहा है और जांच में यह बात सामने आई है कि वह इस पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था।
Read More : CRIME NEWS : रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, अंधविश्वास के नाम पर हत्या, आरोपी को उम्रकैद
CRIME NEWS : पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप असरानी ही बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए किया जाता था। चौंकाने वाली बात यह भी है कि बाबू खेमानी से जब्त किए गए कई सिम कार्ड संदीप असरानी के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस संदीप असरानी और उसके साथी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
CRIME NEWS : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आज इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा, जिसमें सट्टा नेटवर्क के संचालन, फंडिंग और तकनीकी पहलुओं से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
Read More : CRIME NEWS : स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, क्षेत्र में दहशत
इस कार्रवाई से साफ है कि रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस की नजर कड़ी हो गई है और आने वाले समय में ऐसे नेटवर्क के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।




