[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: लव स्टोरी का दर्दनाक अंत… होटल में कपल ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बुलंदशहर। UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सिकंदराबाद क्षेत्र के एक होटल में ठहरे प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Varanasi Crime News: बॉयज हॉस्टल में लहूलुहान हालत में मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, मौके से मोबाइल फोन गायब, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतिका की पहचान गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय सुरभी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान छायसा गांव निवासी 19 वर्षीय पवन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह सिकंदराबाद के एक होटल में पहुंचे थे और दिनभर वहीं रूके थे।

होटल के कमरे में मिला युवती का शव

बताया गया कि, शाम के समय होटल का एक कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा। दरवाजा खुला मिलने पर जब वह अंदर गया तो युवती अचेत अवस्था में दिखाई दी। लड़की आधी बेड के ऊपर थी आधी बेड के नीचे थी। जबकि, युवक कमरे में मौजूद नहीं था, जिससे कर्मचारियों को संदेह हुआ और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

युवक अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। बाद में उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Indore Lokayukata Raids: धन कुबेर निकला जॉइंट डायरेक्टर, 3 ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, आय से 300 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

UP Crime News: युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और युवक के स्वस्थ होने के बाद उससे भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close