Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, 24 लाख से भी ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई योजना की राशि

रायपुर। PM Kisan 21st Installment: आज धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को आज 21वीं किस्त जारी की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह सहित सांसद, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के किसान बड़ी संख्या में पहुँचे थे।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयंबटूर से पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि रिमोट दबाकर हस्तांतरण की, जिससे किसानों में काफी उत्साह है। गौरतलब है कि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के खाते में 494 करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में आई है। वहीं धमतरी जिले की बात करें तो 96 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में 19 करोड़ 21 लाख रूपये आया है।

PM Kisan 21st Installment: कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 2442 किलोमीटर की 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही इस मौके पर वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान और चेक वितरण शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close