Breaking news
Advertisement
दुर्ग

IND W vs SA W: शेफाली ने एक टेस्ट इंनिंग्स में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, मंधाना और शेफाली ने की सबसे बड़ी साझेदारी

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। भारत और अफ्रीका के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शुक्रवार 28 जून को अपने इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। यह तीनों फॉर्मेट में उनकी पहली शतकीय पारी रही। उन्होंने 197 बॉल पर 205 रन की पारी खेली। हालांकि, शेफाली ने अपनी डबल सेंचुरी 194 बॉल पर ही पूरी कर ली थी।

यह विमेंस टेस्ट का सबसे तेज दोहरा शतक है। पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के नाम था। उन्होंने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 248 बॉल पर दोहरा शतक जड़ा था और 256 बॉल पर 210 रन बनाए थे।

वहीं, स्मृति मंधाना ने भी 149 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड डबल सेंचुरी पार्टनरशिप हुई।

शेफाली ने एक टेस्ट इंनिंग्स में जड़े सबसे ज्यादा छक्के
शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में 8 छक्के और 23 चौके लगाए। विमेंस टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए। उनसे पहले एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड एलिस हीली के नाम था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 2 सिक्स लगाए थे। वहीं, 205 की इस पारी के 140 रन बाउंड्री से आए। यह भारत की ओर से एक इंनिंग में बाउंड्री से आने वाले सबसे ज्यादा रन रहे।

मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट लिए की सबसे बड़ी साझेदारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 312 गेंदों में 292 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की किरन बलूच और साजिदा शाह के नाम था। उन्होंने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में 241 रन की साझेदारी की थी। भारत के लिए यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारत, दूसरे सेशन के बाद स्कोर 334/2 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहली बल्लेबाजी चुनी। टीम ने दो सेशन खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए। स्मृति मंधाना 149 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सथीष शुभा ने 15 रन बनाए।

गैंगस्टर अमित जोश के ठिकानों पर चला बुलडोजर, भिलाई गोलीकांड के बाद से फरार..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close